नेपाल शैक्षिक परामर्श संघ (ECAN) द्वारा मुख्यमंत्री राहत काेष में रू.५०२५७६ हस्तांतरित
जनकपुर ९ अप्रैल
बारा परसा में पिछले दिनाें आँधी तुफान से हुई भारी क्षति के बाद सहयाेग के हाथ व्यक्तिगत एवं संघ संस्थाओं की ओर से निरन्तर बढ रहे हैं ।
इसी क्रम में राष्ट्रीय विद्यार्थी संघ के पहल एवं भौतिक पुर्वाधार तथा विकास मंत्री मा.जितेन्द्र सोनल जी की उपस्थिति में नेपाल शैक्षिक परामर्श संघ (ECAN) ने प्रदेश नं-२ के माननीय मुख्यमंत्री मो.लालबाबु राउत जी के निवास स्थान में मुलाकात कर के भीषण आँधी तुफान से पीडिताें के लिए राहत स्वरूप मुख्यमंत्री राहत कोष में रू.५०२५७६।- (पाँच लाख दुई हजार पाँच सय छैहत्तर रूपैया) सहयोग राशि प्रदान की है ।

