सरकार की अनुमति से ही क्रिस्चियन धर्म का प्रचार प्रसार
काठमाडौं – सरकार की अनुमति से ही अन्तर्राष्ट्रिय गैरसरकारी संस्था (आईएनजीओ) क्रिस्चियन धर्म का प्रचार कर रहे हैं । राज्य निकाय द्वारा ही ऐसी संस्थाओं का काम करने की अनुमति देने के बाद संसद् के लेखा समिति ने गम्भीर ध्यानाकर्षण जताया है ।
समिति के अनुसार मेरी स्टोप्स इन्टरनेसनल, मर्सी मिसन हिमालयन, टिपर फन्ड बेलायत लगायत आईएनजीओ समाजकल्याण परिषद् से स्वीकृति ले कर क्रिस्चियन धर्म प्रचार कर रहे हैं ।
इस विषय में लेखा समितिअन्तर्गत की उपसमिति ने समाजकल्याण परिषद्, प्रमुख जिला अधिकारी और सम्बन्धित मन्त्रालय के साथ जबाव माँगा है । इन संस्थाओं द्वारा करोडौं रुपउा खर्च कर के धर्म प्रचार करने का दावा उपसमिति का है । ‘क्रिस्चियन धर्म प्रचार करने वाली संस्था को आखिर कैसे अनुमति मिली है यह सवाल उठ रहा है ।

