Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अंतरिक्ष से भी नजर आती है भारत-पाकिस्तान की विभाजन रेखा

 

ये नजारा है अंतरिक्ष से भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर का। दोनों देशों में तनाव का अंदाजा बॉर्डर लाइन को देखकर ही लगाया जा सकता है। सुरक्षा की वजह से बॉर्डर पर इतनी फ्लड लाइट्स हैं कि इनकी रोशनी अंतरिक्ष से भी नजर आती है। इसे दुनिया की सबसे संवेदनशील विभाजन रेखा भी माना जाता है। नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक इतनी जगमग बॉर्डर रेखा भी शायद अन्य किसी देश की नहीं है।
क्यों लगाई गई हैं फ्लड लाइट्स ?
2003 में भारत सरकार ने गुजरात से लगी सीमा पर इन लाइट्स को लगाने का फैसला लिया ताकि हथियारों की तस्करी और घुसपैठ को रोका जा सके।
2900 किलोमीटर लंबा है भारत-पाकिस्तान के बीच बॉर्डर।
2009 किलोमीटर लंबी सीमा पर लगाई जाएंगी फ्लड लाइट्स।
1861 किलोमीटर लंबी सीमा पर लगाई जा चुकी हैं फ्लड लाइट्स
2012 तक पूरा होगा सीमा पर लाइटिंग का काम।
यह तस्वीर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से एक्सपिडिशन-28 के वैज्ञानिकों ने 21 अगस्त को ली थी। इसे 5 सितंबर को जारी किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com