Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुडान में तख्ता पलट कर सत्ता पर सेना काबिज

 

खारतूम, रायटर।

अफ्रीकी देश सूडान में गुरुवार को सेना ने राष्ट्रपति उमर अल-बशीर (75) का तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया। बशीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन तख्तापलट के बाद सड़कों पर आई जनता ने सेना से सत्ता जनता के हाथ सौंपने की मांग की है।

बशीर पिछले 30 साल से देश में मनमाने तरीके से सत्ता संभाले हुए थे। उनकी सत्ता के खिलाफ महीनों से आंदोलन चल रहा था। बशीर पर नागरिकों के कई नरसंहार कराने का आरोप है। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भी उनके खिलाफ मामला चल रहा है।

यह भी पढें   भारत को जानो प्रश्न मंच में बच्चों ने दिखाया ज्ञान और प्रतिभा

तख्तापलट के बाद सरकारी टेलीविजन पर आए रक्षा मंत्री अवाद मुहम्मद अहमद इब्न अऊफ ने कहा कि सेना दो साल तक सत्ता संभालकर देश में ध्वस्त पड़ी व्यवस्था को बहाल करेगी। इसके बाद राष्ट्रपति चुनाव होगा। चुनाव होने तक सैन्य परिषद देश की सत्ता संभालेगी।

सैन्य परिषद का प्रमुख कौन होगा, अऊफ ने यह स्पष्ट नहीं किया। उन्होंने बताया कि देश में संविधान को निलंबित कर दिया गया है और आपातस्थिति लागू कर दी गई है। साथ ही हवाई यातायात बंद कर दिया गया है और देश की सीमाओं से भी आवाजाही अनिश्चित काल के लिए रोक दी गई है। रक्षा मंत्री ने बताया कि बशीर को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।

यह भी पढें   काठमांडू अलर्ट: लगातार बारिश से बागमती सहित सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ा, नदी किनारे हाई अलर्ट

बशीर के खिलाफ आंदोलन चला रहे सूडानीज प्रोफेशनल्स एसोसिएशन ने रक्षा मंत्री की घोषणा को खारिज कर दिया है। एसोसिएशन ने रक्षा मंत्रालय के बाहर शनिवार से धरना देने का एलान किया है। एसोसिएशन की इस घोषणा के बाद हजारों लोग सड़कों पर आ गए और उन्होंने सैन्य शासन के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com