जनता में परिवर्तन की अनुभूति होनी चाहिएः प्रचण्ड
काठमांडू, १२ अप्रील । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि अब सरकार को ऐसी काम करनी चाहिए, जिससे आम जनता को लगे की देश में परिवर्तन आया है । विहीबार काठमांडू में आयोजित नेपाल दूरसंचार कर्मचारी संघ और नेपाल राष्ट्रीय कर्मचारी संगठन (नेपाल टेलिकम) बीच एकता कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘देश में राजनीतिक परिवर्तन तो हुआ है, लेकिन उसका अनुभूति जनता में नहीं हो रही है । पुराने ही कार्यशैली, नीति और योजनाओं से राजनीतिक उपलब्धियों को भी नहीं बचा पाएंगे, इसीलिए सरकारी कर्मचारियों को भी अपने काम करने की शैली में परिवर्तन लाना जरुरी है ।’ अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि नेपाल टेलिकम में कार्यरत कर्मचारियों की कार्य क्षमता भी वृद्धि होनी चाहिए ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए संचार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री गोकुल बास्कोटा ने कहा कि नेपाल टेलिकम की ऐन–कानून को भी समयानुकूल परिवर्तन करनी चाहिए । उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जापान स्थित एक कम्पनी को एक रणानीतिक साझेदार कम्पनी के रुप में नेपाल लाने की तैयारियां हो रही है, जो नेपाल टेलिकम के साथ मिलकर काम करेगा ।

