Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुस्लिम समुदाय, दलित समूदायों से भी पीछे हैंः मन्त्री बराल

 

कपिलवस्तु १२ अप्रिल । प्रदेश नं. ५ के सामाजिक विकास मन्त्री सुदर्शन बराल ने कहा है कि प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश मदरसा बोर्ड गठन की जाएगी । बिहीबार कपिलवस्तु स्थित कृष्णनगर में जमिया सिराजुल अल–सलफिया स्कूल की वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री बराल ने कहा कि मुस्लिम समुदाय तराई में दलित समूदायों से भी पीछे हैं, इसीलिए ‘मदरसा बोर्ड’ गठन किया जाएगा ।
मन्त्री बराल को मानना है कि मदरसा शिक्षा को समय की मांग अनुसार परिवर्तन करने की जरुरत है । उन्होंने कहा– ‘अब मदरसा में सिर्फ धर्म के बारे में ही नहीं, नेपाली, विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों को भी पढ़ाना चाहिए, जिससे भविष्य में मुस्लिम युवा–युवती भी डाक्टर, इन्जिनियर, वैज्ञानिक बन सकें ।’ उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश की मातृभाषा संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय मदरसा संघ नेपाल के महासचिव मौलाना मसहद खाँ ने कहा कि मदरसा में अध्ययन करनेवाले विद्यार्थियों को बाहिरी शिक्षा अध्ययन के लिए वातावरण निर्माण करने की जरुरत है । उन्होंने कहा कि मुश्लिम अल्पसंख्यक बालबालिकाओं की मदरा शिक्षा को सरकार की ओर से भी मान्यता मिलनी चाहिए । संघ के अध्यक्ष डा. आब्दुल गनी अल्कूफी ने कहा कि सरकार की ओर से मदरसा को अभी तक सरकारी मान्यता नहीं मिली है, जो मुस्लिम समुदाय के ऊपर विभेद और अन्याय है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed