Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानना चाहेंगे मुकेश अंबानी के ड्राइवर की सैलरी ?

 

आज महंगाई के इस दौर में हर कोई अमीर बनना चाहता है। एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी का फोर्ब्स मैगजीन की लिस्ट में दुनियाभर के अरबपतियों में 13वां स्थान है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अंबानी के ड्राइवर की सैलरी कितनी है और उसका चयन कैसे होता है? मुकेश अंबानी के ड्राइवर की सैलरी तो बहुत ज्यादा है लेकिन वहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है।

सबसे अमीर एशियाई के ड्राइवर का चयन विधिवत तरीके से किया जाता है। अंबानी ड्राइवर का चयन करने के लिए प्राइवेट कंपनियों को कांट्रैक्ट देते हैं। इन कंपनियों को ड्राइवर के चयन की पूरी जिम्मेदारी दी जाती है। सबसे पहले इस बात की पूरी जांच की जाती है कि कहीं चयनित ड्राइवर का कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड तो नहीं है। यह कंपनियां ड्राइवर को ट्रेनिंग देती हैं, जिसके बाद ड्राइवर को कईं तरह की कठिन परीक्षाओं का सामना करना पड़ता है। इस पूरी प्रक्रिया के बाद जाकर किसी ड्राइवर को नियुक्त किया जाता है।
अब आप ये सोच रहे होंगे कि इतनी कठिन परीक्षाओं का सामना करने के बाद जो ड्राइवर नियुक्त किया जाता है, उसकी सैलरी कितनी होगी। अंबानी के ड्राइवर की सैलरी हजारों में नहीं बल्कि लाखों में है। मुकेश अंबानी के ड्राइवर को प्रति माह 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। सालाना हिसाब से देखें तो मुकेश अंबानी के ड्राइवर को एक साल में 24 लाख रुपये मिलते हैं। उल्लेखनीय है कि एक अनुमान के मुताबिक अंबानी ने अपनी बेटी ईशा की शादी में करीब 720 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इतना ही नहीं, अंबानी का घर एंटीलिया दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक है। इसलिए ड्राइवर को दो लाख रुपये प्रति माह देना अंबानी के लिए कोई बड़ी बात नहीं है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *