Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में चुनाव को मद्देनजर रखते हुये नेपाल भारत अधिकारियों की बैठक

 

महेश गुप्ता रुपन्देही  लोकसभा चुनाव में 17 मई की रात 10 बजे से 19 मई की शाम 8 बजे तक बार्डर सील रहेगी  नेपाल भारत के अधिकारियों सयुक्त एक बैठक बुधवार को भैरहवा भंसार कार्यालय बेलाहिया सभागार में भारत में आगामी लोकसभा चुनाव मद्देनजर रखते हेतु सयुक्त बैठक की गयीं।जिसमें दोनों देशों के अधिकारियों की सहमति पर यह निर्णय लिया गया कि लोकसभा चुनाव से पूर्व 17 मई की रात 10 बजे से 19 मई की शाम 8 बजे तक सीमा सील रहेगी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप कर दिया जाएगा। सीमा सील के दौरान मरीज, छात्र ,विदेशी पर्यटक एवं पूर्व में कटे टिकट पर यात्रा हेतु जा रहे हैं यात्रियों को कागजी कार्रवाई के बाद सीमा में प्रवेश करने की छूट दी जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां आपस में समन्वय स्थापित कर सूचनाओं का आदान-प्रदान व संयुक्त रूप से गश्त कर सीमाओं पर चौकस करेंगी। बैठक में रुपन्देही सयुक्त अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सीमा से अत्यधिक मात्रा में ड्रग की सप्लाई नेपाल में की जा रही है  और उनके पास सूचना है भारतीय एरिया मे कौन लोग इस को अंजाम दे रहे है,जिस पर भारतीय अधिकारियों द्वारा रोकथाम की कोशिश की बात कही गई तथा सूचना देने पर कार्यवाही करने की आश्वासन भी दिया गया। भारतीय अधिकारियों ने चुनाव के दौरान नेपाल से भारत में हो रही शराब तस्करी पर प्रभावी रूप से रोक लगाने की अपील की जिस पर नेपाल के अधिकारियों ने भी सहमति जताई। बैठक में मुख्य रूप से रुपन्देही प्रमुख जिला अधिकारी उदय बहादुर राना, सशस्त्र पुलिस कम्पनी कमांडेंट बसन्त कुमार बोगटी, भैरहवा भन्सार चीफ कमल कुमार भटराई, सशस्त्र पुलिस बल डी एस पी गोविंद बहादुर खाती, इंस्पेक्टर संजीव कुमार, बेलहिया इंस्पेक्टर कमल बेलवासे,एवम भारत जिलाधिकारी महराजगंज अमरनाथ उपाध्याय, एसपी रोहित सिंह सजवान, सीडीओ पवन अग्रवाल, एसएसबी कमांडेंट अजित सिंह राठौर, उप सेनानायक अनुलेश कुमार, एसडीएम नौतनवा जसधीर सिंह, कस्टम अधीक्षक अनिल सिंह,  योगेश शर्मा, कोतवाल विजय राज सिंह , ड्रक्स इंस्पेक्टर, आबकारी इंस्पेक्टर महराजगंज सहित कई एजेंसी के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढें   सरकार ने ४७ उपसचिवों का किया तबादला

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com