समिट एयर के हेलिकाप्टर दुर्घटना में कोपाइलट और एक प्रहरी की मृत्यु
काठमाडौँ– १४ अप्रैल
सोलुखुम्बु के लुक्ला विमानस्थल से उडान के क्रम में समिट एयर के जहाज दुर्घटना में कोपाइलट और एक प्रहरी की मृत्यु हुई है । दुर्घटना में पाइलट सहित तीन व्यक्ति घायल हैं ।
त्रिभुवन विमानस्थल के प्रवक्ता प्रतापबाबु तिवारी के अनुसार जहाज के कोपाइलट एस ढुंगाना और विमानस्थल सुरक्षा में रहे प्रहरी सहायक निरीक्षक रामबहादुर खड्का की मृत्यु हुई है ।
रविवार सुबह लुक्ला विमानस्थल में समिट एयर का उक्त जहाज धावनमार्ग से फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हाे गया ।
जहाज में चालकदल के अलावा यात्री नहीं हाेने की जानकारी प्रमुख जिला अधिकारी नरेन्द्र कुमार राना ने दी । दुर्घटना में उक्त जहाज काे क्याप्टेन रवीन्द्र रोकाया और एयर होस्टेज घायल हैं । क्याप्टेन रोकाया काे उपचार के लिए काठमाडौं लाया गया है ।
जहाज उड्ने क्रम में धावनमार्ग से फिसल कर पार्किङ में रखे मनाङ और श्री एयर के हेलिकप्टर के साथ टकराया था ।
दुर्घटना के क्रम में धावनमार्ग में रहे एक प्रहरी घायल है ।

