व्यक्ति का चेहरा नहीं, सिद्धांत के सहारे निष्कर्ष में पहुंच सकते हैं : प्रचण्ड
२१ अप्रैल, काठमांडू । नेकपा अध्यक्ष प्रचण्ड आग्रह करते हुये कहा है कि पार्टी एकता प्रक्रिया निष्कर्ष में पहुंचेगी या नहीं, इसमें आशंका की गुंजाइस नहीं है । उन्होंने बताया कि पार्टी एकता प्रक्रिया निष्कर्ष में पहुंचने की औपचारिक घोषणा सोमवार होगी ।
नेकपा स्थापना के ७० वें दिवस के अवसर पर रविवार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुये प्रचण्ड ने कहा कि एकता प्रक्रिया को निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिये व्यक्ति का चेहरा नहीं सिद्धांत को देखना जरुरी है ।
प्रचण्ड ने कहा कि किसी एक प्रिंसिपल को आधार मानकर व्यक्ति का चेहरा देखकर मूल्यांकन करने की स्थिति नहीं है, किसी एक सिद्धांत के सहारे नीतिगत निर्णय हमलोग कर चुके हैं ।

