Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालुवाटार जमीन घोटाला में सन्लग्न व्यक्ति के ऊपर कार्रबाई होना चाहिएः केसी

 

२२ अप्रैल, बुटवल नेपाली काँग्रेस का प्रभावशाली नेता अर्जुननरसिंह केसी ने जोड देते हुये कहा कि बालुवाटार की जमीन हडपने वालों को ढूंढ ढूंढ कर कार्रवाई करना चाहिये । सोमवार बुटवल में आयोजित एक साक्षात्कार कार्यक्रम में केसी ने बताया कि देश के अन्य जगहों में भी सरकारी सम्पति हडपने का खेल हो रहा है इसलिये ऐसे कार्यों में सन्लग्न किसी भी व्यक्ति को कार्रबाई के दायरा में लिया जाना चाहिये ।
उन्होंने कहा कि, ‘सरकारी सम्पत्ति को तहस नहस करने वाले को सरकार को नहीं छोडना चाहिये, चाहे वह नेकपा का हो या कांग्रेस का उसे कार्रबाई के दायरा में लेना ही चाहिये । नेता केसी ने सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुये दावे के साथ कहा कि सरकार सर्वसत्तावाद के तरफ उन्मुख हो रही है जिसके कारण राष्ट्र, राष्ट्रियता और अर्थतन्त्र इतिहास में ही कमजोर अवस्था में पहुंच गई है । उन्होंने बताया कि सरकार अपने ही हवादारी नारा के कारण तथा स्वयं के गलती से ढल सकती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed