Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली सेना द्वारा रुपन्देही में वृहत्त स्वास्थ्य शिवर संचालन

 

रुपन्देही, २२ अप्रील । नेपाली सेना ने प्रदेश नं. ५ स्थित रुपन्देही जिला कोटिहिमाई गांवपालिका मजगाव में स्वास्थ्य शिविर संचालन किया है । वैशाख ४ गते से ८ गते तक संचालित ५ दिनों की स्वास्थ्य शिविर नेपाली सेना की मध्य पृथतना हेडक्वार्टर ने संचालन किया था । सेना द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार प्रदेश सरकार (प्रदेश न.ं ५) समाजिक विकास मन्त्रालय, स्थानीय सरकार तथा विभिन्न सामाजिक संघ–संस्था एवं उद्योग–व्यवसायियों के सहयोग से यह शिविर सम्पन्न किया गया है ।
निःशुल्क शिविर का उद्घाटन प्रदेश नं. ५ के प्रदेश प्रमुख उमाकान्त झा ने किया था । शिविर में स्वास्थ्य सेवा से बंचित रुपन्देही जिला के कोटहिमाई, सम्मरीमाई, तथा मर्चवारी गांवापलिका निवासी स्थानीयबासियों ने लाभ प्राप्त किया है । शिविर में विशेषतः डेन्टल सर्जरी, भीडियो एक्सरे, प्याथोलोजी ल्याब सेवा निःशुल्क प्रदान की गई थी । शिविर अवधि में ६८ लोगों की सफल शल्यक्रिया के साथ–साथ जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, आंख, नाक, कान, घांटी चर्म रोग, हाडजोर्नी, बाल रोग, स्वास प्रश्वास, मानसिक रोग, हर्निया, हाइड्रोशील जैसे रोगों से पीडित ७ हजार स्थानीय बासियों निःशुल्क सेवा प्राप्त की है ।
शिवर अवधि में प्रधानसेनापति पूर्णचन्द्र थापा ने निरीक्षण भ्रमण किया है । शिविर समापन समारोह के अवसर पर नेपाली सेना ने मर्चवार आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यलाय हाता के भीतर विभिन्न प्रजाति के (२०१ पौदे) वृक्षारोपण किया है । शिविर का समापन मध्य पश्चिम पृतना के पृतनापति उपरथी सिताराम खडका ने किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com