Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चार किलो गांजा के साथ एक गिरप्तार

 

चुनाव को ले सीमा पर एलर्ट रहेंगे सुरक्षाकर्मी : मोरंग एसपी


माला मिश्रा बिराटनगर | भारतीय सीमा से सटे नेपाल के खोकसाहा में 4 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरप्तार किया है । गिरप्तार युवक का पहचान मोरंग जिला के जहदा वार्ड 1 निवासी दिनेश राजभर के रूप में हुआ है । मोरंग पुलिस के प्रवक्ता व डीएसपी घनश्याम श्रेष्ठ ने बताया कि उक्त युवक पहिले भी इस धंधा में संलग्न तो नही था का जांच चल रहा है । रानी थाना का प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्र बहादुर राणा ने बताया कि भारतीय क्षेत्र जाने से पूर्व उक्त युवक का झोला की तलासी लिया गया जिसमें गांजा बरामद हुआ । जब्त गांजा के साथ उक्त युवक के ऊपर कानून बमोजिम करवाई की जा रही है ।

यह भी पढें   प्रेम मनुष्य के जीवन का वह आधार है, जिसकी कोई सीमा नहीं : बिमल सरार्फ

मोरंग एसपी मनोज कुमार केसी ने बताया कि भारतीय क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चेक जांच अभियान चलाने का निर्देश सीमा के थानेदारों को दिया गया है जिसके तहत रानी थाना को यह सफलता मिली है । उन्होंने यह भी बताया चुनाव के दिन सीमा पर आर्म्स फोर्स , नेपाल पुलिस का अतिरिक्त बल सीमा पर तैनात रहेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com