अब नेपाल में ही मोबाइल सेट निर्माण !
काठमांडू, २८ अप्रील । नेपाल में जितने भी मोइबाल सेट प्रयोग में है, वह सब अन्य देशों से आयतीत है । ऐसी अवस्था में नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण ने नेपाल में ही मोबाइल सेट उत्पादन के लिए सम्भाव्यता अध्ययन शुरु किया है । नेपाल सरकार द्वारा तय नारा ‘मेक इन नेपाल’ को सार्थकता प्रदान करने के लिए नेपाल में ही मोबाइल सेट उत्पादन संबंधी अध्ययन के लिए प्राधिकरण ने कुछ प्राविधिक नियुक्त कर जिम्मेदारी दी है ।
प्राधिकरण के उपनिर्देशक विनोदचन्द्र श्रेष्ठ ने कहा– ‘मेक इन नेपाल अन्तर्गत सरकार की ओर से मोबाइल फोन उत्पादन तथा एसेम्बल की सम्भावना अध्ययन किया जा रहा है ।’ प्राधिकरण ने एभरेष्ट टेलिकम सर्कल प्रा.लि. को परामर्शदाता नियुक्त कर सम्भाव्यता अध्ययन के लिए निर्देशन दिया है । यह समाचार आज प्रकाशित अन्नपूर्ण पोष्ट में है ।

