Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फोरम के प्रदेश 2 अधिवेशन में सलाउद्दीन को शिकस्त

 
रेयाज आलम, लहान, बैशाख १६ सोमवार | स.स.फोरम के प्रदेश नंबर २ के अधिवेशन में सबकी निगाहें पर्सा के तरफ़ लगी हुई थी, जहाँ जिला स्तर पर सहमति हो चुका था, लेकिन मुख्यमंत्री के दाया हाथ सलाउद्दीन के नाम पर सहमति नही होने के कारण निर्वाचन करना पड़ा। कांटे की टक्कर के बाद परिणाम घोषित हुआ जिसमें सलाउद्दीन अहमद को शिकस्त मिली।
ये निर्वाचन मुख्यमंत्री और सांसद प्रदीप यादव के बीच प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था। निर्वाचन परिणाम अनुसार सलाउद्दीन अहमद, प्रदीप सुबेदी और शेख समीर को हार का सामना करना पड़ा। सलाउद्दीन अहमद, मुख्यमंत्री स्वच्छता अभियान के संयोजक है। शेख समीर मुख्यमंत्री के संसदीय प्रतिनिधि है। मधेश आंदोलन के नायक के रूप मे अपनी पहचान बना चुके शशिकपूर मियां को जीत मिली।
प्राप्त मतगणना परिणाम अनुसार सिंघासन साह २८८, महाराज यादव २६०, बीरेंद्र यादव २४९,  दीपक यादव २२८, शशिकपूर मियां २२०, मदन चौहान २०५, प्रदीप सुबेदी १९०, सलाउद्दीन अहमद १३५, शेख समीर १११ मत प्राप्त किया, जिसमे प्रदीप सुबेदी, सलाउद्दीन अहमद और शेख समीर को न्यूनतम मत आने के कारण हार का सामना करना पड़ा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com