जनमत पार्टी दर्ता के लिए डा. राउत ने दिया निर्वाचन आयोग में निवेदन
काठमांडू, २९ अप्रील । डा. सीके राउत नेतृत्व में निर्मित ‘जनमत पार्टी’ दर्ता के लिए पार्टी संयोजक डा. राउत ने निर्वाचन आयोग में निवेदन पंजीकृत किया है । दल दर्ता के लिए आइतबार डा. राउत सहित ३५ केन्द्रीय सदस्य निर्वाचन आयोग पहुँचे थे ।
आयोग ने ३५ केन्द्रीय सदस्यों को नाम और नागरिकता लगायत कागजपत्र रुजु कर सनाखत किया है । ३५ केन्द्रीय सदस्यों में १२ महिलाएं हैं । आयोग स्रोत ने कहा है कि प्रक्रिया पूरा होने के बाद दल दर्ता संबंधी प्रमाणपत्र भी दी जाएगी ।
जनमत पार्टी की ओर से निर्वाचन आयोग में पेश पार्टी विधान में नेपाल के संविधान द्वारा प्रदत नेपाल की स्वतन्त्रता, सार्वभौमिकता, भौगोलिक अखण्डता, राष्ट्रीय एकता, स्वाधिनता और स्वाभिमान को स्वीकार किया गया है । पार्टी की मुख्य राजनीतिक सिद्धान्त में जनसम्प्रभुता, लोकतन्त्र, सामाजिक न्याय र समाजवाद उल्लेख है ।
स्मरणीय है, गत फाल्गुन २४ गते सरकार के साथ ११ सूत्रीय सम्झौता कर उन्होंने विखण्डनवादी राजनीति को परित्याग किया था । उसके बाद चैत्र ४ गते सिरहा में सम्पन्न राष्ट्रीय परिषद् बैठक ने पार्टी का नाम स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन परिवर्तन कर ‘जनमत पार्टी’ बनाने का निर्णय किया था ।

