भ्रष्टाचार विरुद्ध तरुण दल ने किया खबरदारी !
काठमांडू, २८ अप्रील । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाल कांग्रेस सम्बद्ध भातृ संस्था नेपाल तरुण दल ने देशभर भ्रष्टाचार विरुद्ध खबरदारीसभा की है । ७७ जिला स्थित जिला प्रशासन कार्यालय के प्रमुख (प्रमुख जिला अधिकारी) मार्फत प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली को एक ज्ञापनपत्र देते हुए तरुण दलले यह खबरदारी की है ।
तरुण दल सम्बद्ध नेताओं को कहना है कि वाइड बडी, बुढीगण्डकी जलविद्युत निर्माण आदि में हुए भ्रष्टाचार के संबंध में उल्लेख करते हुए प्रधानमन्त्री को ज्ञापनपत्र दिया गया है । तरुण दल के सभापति जीतजंग बस्नेत का कहना है कि पार्टी नेतृत्व से निर्देशन आने पर तरुण दल ने यह काम किया है । उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि पार्टी द्वारा घोषित जागरण अभियान सफल बनाने के लिए और भ्रष्टाचार विरुद्ध कार्यक्रम करने के लिए तरुण दल से आवद्ध युवाओं को सक्रिय रहना होगा ।

