Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार के ही कारण राजपा आन्दोलन में जाने के लिए बाध्य हो रही हैः झा

 

काठमांडू, ३० अप्रील । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल के अध्यक्ष मण्डल के सदस्य अनिल कुमार झा ने कहा है कि सरकार के कारण ही राजपा नेपाल आन्दोलन में जाने के लिए बाध्य हो रही है । संघीय संसद् की चौथी अधिवेशन में सोमबार बोलते हुए उन्होनें ऐसी दावा की है ।
नेता झा को मानना है कि तराई–मधेश में हुए विभिन्न आन्दोलन के दौरान सरकार ने जो सहमती की है, वह अभी तक कार्यान्वयन में नहीं आया है । संसद् में उन्होंने कहा– ‘सरकार हम लोगों को आन्दोलन में जाने के लिए बाध्य कर रही है । जबरजस्त हम लोगों को सड़क में धकेल रही है ।’
नेता झा ने चेतावनी दिया कि राजपा को जबरजस्त सड़क में धकेलना सरकार के लिए महंगा साबित हो सकता है । उन्होंने लाल आयोग की प्रतिवेदन सार्वजनिक करने के लिए भी मांग किया । नेता झा ने कहा– ‘इससे पहले की अधिवेशन में प्रतिबद्धता की गई थी कि उक्त आयोग की प्रतिवेदन सार्वजनिक की जाएगी, लेकिन आज तक नहीं की गई है, ऐसी कार्य आपत्तिजक है ।
नेता झा ने बारा–पर्सा जिला में आई आंधी–तूफान और पीडितों के संबंध में भी सरकार को गम्भीर होने के लिए कहा । उनका मानना है कि पीडितों की पुनस्र्थापना करने में सरकार असफल हो रही है । उन लोगों को तत्काल व्यवस्थापन करने के लिए नेता झा ने सरकार से अनुरोध किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com