फोरम नेपाल सरकार से अलग हो सकता हैः श्रेष्ठ
काठमांडू, ३० अप्रील । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के नेता राजेन्द्र प्रसाद श्रेष्ठ ने कहा है कि वर्तमान सरकार के साथ फोरम नेपाल का सहिकार्य अन्त हो सकता है । संघीय संसद् की चौथी आधिवेशन मे सोमबार शुभकामना मन्तव्य व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सहकार में शामील होने से पहले फोरम नेपाल के साथ जो सहमती की गई थी, वह आज तक पूरी नहीं हो पाई है, ऐसी अवस्था में सरकार में कायम रहना ठीक नहीं है ।
संसद् में सम्बोधन करते हुए नेता श्रेष्ठ ने आगे कहा– ‘वर्तमान सरकार के साथ दो सुत्रीय सम्झौता कर हम लोग सरकार में शामील हो गए थे, सरकार ने एक वर्षीय कार्यकाल पूरा किया है, लेकिन आज तक सहमति कार्यान्वयन के सवाल में कोई भी प्रगति नहीं हो रही है । संविधान संशोधन के लिए सरकार गम्भीर नहीं होती है तो सरकार के साथ हमारी सहकार्य टूट सकता है ।’

