Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली को तानाशाही करार देते हुए देउवा ने कहा– ऐसी व्यवस्था में विकास सम्भव नहीं है

 

काठमांडू, ३० अप्रील । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के नेता तथा पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा ने कहा है कि तानाशाही शासन व्यवस्था में विकास और समृद्धि सम्भव नहीं है । सोमबार से शुरु संघीय संसद् की चौथी अधिवेशन को सम्बोधन करते वक्त प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा– ‘लोकतन्त्र को कमजोर बनाकर, प्रेस स्वतन्त्रता के ऊपर आक्रमण करने से, संसद् को भूमिकाविहीन बनाने से, प्रदेश और स्थानीय तहों को संविधान प्रदत्त अधिकार से संकुचित करने से समृद्धि सम्भव नहीं है ।’ उन्होंने आगे कहा कि हुकुमी और तानाशाही व्यवस्था में विकास सम्भव नहीं है, हमारी अनुभव यही है । उनका संकेत था कि वर्तमान सरकार तानाशाही राह पर चल रही है ।
सभापति देउवा को मानना है श्री ३ और श्री ५ के शासनकाल में सभी अधिकार उन लोगों के ही पास होने के कारण विकास नहीं हो पाया । राज्य संरचना की सभी अधिकार सिर्फ प्रधानमन्त्री में न रखकर उसको विकेन्द्रत बनाने के लिए भी देउवा ने प्रधानमन्त्री से आग्रह किया । संविधान प्रदत्त अपनी अधिकार को सदुपयोग के लिए आग्रह करते हुए उन्होंने आगे कहा कि भाषण से नहीं, काम से संविधान प्रति की प्रतिवद्धता पुरी होनी चाहिए ।
सभापति देउवा ने आगे कहा– ‘आपकी प्रतिबद्धता विगत का इतिहास देखकार नहीं, वर्तमान के काम से होना चाहिए । संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र को और समावेशी बनाने ने से ही देश समृद्धि की ओर आगे बढ़ सकती है ।’ देउवा को मानना है कि एक साल की अवधि में सरकार ने उल्लेख करने के लिए कोई भी काम नहीं किया है । उन्होंने कहा– ‘आज देश में निराशा व्याप्त है, ऐसी निराशा हम लोगों के लिए घातक हो सकती है, इस सत्य को प्रधानमन्त्री को मनन करना चाहिए ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *