Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड ने कहा– प्रदेश नं. २ सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त ! सरकार कभी ‘आउट’ हो सकता है !!

 

काठमांडू, ३० अप्रील । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने प्रदेश नं. २ सरकार को गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा हैं कि प्रदेश नं. २ में निर्मित वर्तमान सरकार भ्रष्टाचारजन्य कार्य में लिप्त है । उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि नेकपा की चाहत अनुसार यहां कभी भी सरकार परिवर्तन हो सकता है ।
संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल की संयुक्त सरकार पर उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार मधेशी जनता के हित और चाहत के अनुसार काम नहीं कर रही है, इस मामले में सरकार पूर्णतः असफल है । काठमांडू में मंगलबार आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘मधेश में आज जिस प्रकार सरकार संचालन हो रहा है, वह ठीक नहीं है ।’ अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि प्रदेश नं. २ में कभी भी नेकपा को सरकार का नेतृत्व करना पड़ सकता है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने आगे कहा– ‘यहां भ्रष्टाचार और बेइमानी व्याप्त है । योजना निर्माण में व्यक्ति–व्यक्ति का फोन नं. रेडबुक में दर्ज है । ऐसी ही स्थिति बरकरार रहेगी तो कभी भी नेकपा को सत्ता का नेतृत्व लेना पड़ेगा । स्मरणीय है, प्रदेश नं. २ में फोरम नेपाल और राजपा नेपाल की संयुक्त सरकार है, अगर प्रचण्ड की कथानुसार यहां सत्ता परिवर्तन कर नेकपा के नेतृत्व में सरकार बनना है तो राजपा या फोरम में से किसी एक पार्टी की ओर से नेकपा को समर्थन मिलना जरुरी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com