Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस से निर्वाचित मेयर और राजपा के नेता नेकपा में प्रवेश

 

रौतहट, ३० अप्रील । स्थानीय चुनाव में नेपाली कांग्रेस की ओर से निर्वाचित एक मेयर सत्ताधारी नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) में प्रवेश किए हैं । रौतहट जिला स्थित इशानाथ नगरपालिका के मेयर सन्तोष मेहता मंगलबार नेकपा में प्रवेश किए हैं । कांग्रेस प्रवेश करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व में विकृति और भ्रष्टाचार संस्थागत हो रहा है, इसीलिए उन्होंने नेकपा प्रवेश करने का निर्णय लिया ।
मेयर महेता ने कहा कि नेकपा द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय समृद्धि की यात्रा में वह भी अब हरतरह से सक्रिय रहेंगे । मेयर मेहता को नेकपा के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने टीका लगाकर पार्टी में प्रवेश कराए हैं । नेकपा के लिए प्रदेश नं. २ के अध्यक्ष प्रभु शाह के मध्यस्थता में मेयर मेहता नेकपा में प्रवेश किए हैं ।
इसीतरह मेहता के साथ–साथ सोही कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता पार्टी के नेता ओमप्रकाश जयसवाल भी नेकपा में प्रवेश किए हैं । जयसवाल वही नेता हैं, जिन्होंने गत चुनाव में रौतहट निर्वाचन क्षेत्र नं. ३ में राजापा की ओर से उम्मीदवारी दी थी । जयसवाल को कहना है कि राजपा में क्षेत्रीयतावादी चिन्तन हाबी है, जो तराई–मधेश में रहनेवाले नागरिक हो या पहाड में रहनेवाले, किसी के हित में भी नहीं है ।
उन लोगों को पार्टी में प्रवेश कराते हुए नेकपा के अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि सुशासन, समृद्धि और समाजवादी आन्दोलन आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी नेकपा के कंधे पर है, इसीलिए नव आगन्तुक नेताओं को भी इसकी जिम्मेदारी लेकर आगे बढ़नी होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *