तत्कालीन फोरम के चर्चित नेता यादव नेकपा में प्रवेश !
काठमांडू, ३० अप्रील । तत्कालीन मधेशी जनअधिकार फोरम के नेता अमर यादव नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) में प्रवेश किए हैं । उस समय यादव फोरम के लिए चर्चित नेताओं में से एक थे । वि.सं. २०६३ चैत्र ७ गते हुई गौर हत्याकाण्ड के समय में फोरम नेपाल की ओर से रौतहट में उन्होंने ने ही नेतृत्व किया था । तत्कालीन माओवादी की ओर नेतृत्व करनेवाले थे– प्रभु साह । उक्त हिंसात्मक घटना में २७ माओवादी कार्यकर्ता मारे गए थे । लेकिन वही प्रभु शाह के पहल में आज यादव नेकपा प्रवेश किए हैं ।
तत्कालीन फोरम अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के साथ मनमुटाव होने के कारण अमर यादव ने अपने ही नेतृत्व में एक अलग ही पार्टी गठन किया था । वही यादव मंगलबार नेकपा के अध्यक्ष प्रचण्ड निवास खुमलटार पहुँच कर टीका लगाते हुए नेकपा में प्रवेश किए हैं । यद्यपि यादव ने कहा है कि यह उनकी नेकपा प्रवेश नहीं है, पार्टी एकता है ।
नेकपा निकट स्रोत का कहना है कि गत फागुन २५ गते नेकपा के अध्यक्ष द्वय प्रचण्ड और केपीशर्मा ओली रौतहट (गरुडा) पहुँचते वक्त यादव नेतृत्व में रहे ‘तराई मधेश फोरम’ और नेकपा के बीच पार्टी एकता संबंधी सहमति बनी थी । प्रचण्ड के हाथों से टीका लगाने के बाद यादव ने कहा– ‘पार्टी एकीकरण के लिए पहले ही पहल हो रहा था, लेकिन आज आकर फाइनल हुआ है ।’

