यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना फायरिंग में दाे छात्राें की माैत
चार्लोटे, पीटीआइ।
अमेरिका स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना (University of North Carolina) के परिसर में मंगलवार को हुई फायरिंग में कुछ छात्रों के मारे जाने की खबर हैं। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग में 2 छात्रों की मौत हो गई है, जबकि लगभग 4 लोग इसमें घायल बताए जा रहे हैं।
यूनिवर्सिटी के आपातकालीन प्रबंधन कार्यालय ने एक चेतावनी देते हुए ट्वीट किया कि इस शैक्षणिक वर्ष के अंतिम दिन शाम 6 बजे कैंपस में फायरिंग की घटना हुई है।

