Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दौरा सुरूवाल पर प्रधानमंत्री ने कल तक का समय मांगा है।

 

काठमाण्डू/दौरा सुरूवाल को राष्ट्रीय पोशाक की घोषणा कर इसे अनिवार्य बनाने के पूर्व के फैसले को सरकार बदलने जा रही है। मधेशी दलों ने इसका व्यापक विरोध किया था। माधव नेपाल सरकार ने दौरा सुरूवाल को राष्ट्रीय पोशाक का दर्जा देते हुए सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में इसे पहनना अनिवार्य बना दिया था। आज हुई कैबिनेट की बैठक में इस पर चर्चा होने के बावजूद कल होने वाली बैठक में इस पर कोई अन्तिम फैसला किए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढें   एनपीएल: आंद्रे रसेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से विराटनगर किंग्स की 2 रन से रोमांचक जीत

सरकार दौरा सुरूवाल को राष्ट्रीय पोशाक संबंधी निर्णय को बदल कर देश में पहने जाने वाले सभी समुदाय क्षेत्र जाति आदि के पारम्परिक वेश भूषा को राष्ट्रीय पोशाक के रूप में मान्यता दिया जा सकता है। यद्यपि मधेशी दलों के तरफ से मंत्री रहे सभी ने आज ही इस पर फैसला करने और दौरा सुरूवाल को राष्ट्रीय पोशाक बनाए जाने संबंधी फैसले को रद्द करने की मांग की थी। इस पर प्रधानमंत्री ने कल तक का समय मांगा है।nepalkikhabar.com

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com