Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाज काे सभ्य बनाने के लिए मीडिया काउन्सिल विधेयक लाया जा रहा है : प्रम ओली

 

काठमान्डाै १६ मई

प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली  संसद में दर्ता हुए मीडिया काउन्सिल सम्बन्धी विधेयक काे सही बताया है । उनके अनुसार समाज काे सभ्य बनाने के लिए सरकार यह विधेयक ला रही है । उन्हाेंने  संसद से आगे बढकर लोकतन्त्र को बद्नाम नही‌ं करने की चेतावनी दी है ।

भियतनाम और कम्बोडिया भ्रमण पुरा कर राजधानी वापस आए  प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि विधेयक ऐसे ही नहीं लाया गया है ।

उन्हाेंने कहा कि ‘सरकार  समाज काे आधुनिक, विकसित और सभ्य, जहाँ सम्वाद किया जा सके, परिवार के साथ बैठकर समाचार पढा या सुना जा सके, आग्रह वा आक्रोस के कारण इज्जत लेने वाली अनुचित निराधर बात न हाे इस ओर देश काे ले जा रही है।’ इन सबके लिए यह विधेयक लाने का उन्हाे‌ने दावा किया ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *