हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

मेष
हित शत्रुओं से सावधान रहें। विवाद में हिस्सा न लें। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। क्रोध व उत्तेजना से काम बिगड़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
राशि फलादेश

वृष
विवाद में हिस्सा न लें, बात बिगड़ सकती है। कुंआरों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। किसी तरह के मामले में अपना पक्ष मजबूती से रख पाएंगे। मनोरंजन के साधन मिलेंगे।
राशि फलादेश

मिथुन
किसी प्रकार से धनहानि हो सकती है। शारीरिक कष्ट से कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आय के मामले में भाग्य अनुकूल रहेगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।
राशि फलादेश

कर्क
धनलाभ के अवसर सहज ही प्राप्त होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
राशि फलादेश

सिंह
किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवेक से कार्य करें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
राशि फलादेश

कन्या
प्रयास सफल रहेंगे। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आराम व मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। हितशत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। विवाद से बचें।
राशि फलादेश

तुला
किसी भी प्रकार से धनहानि के योग हैं। अत: सावधान रहें। शारीरिक कष्ट के प्रति लापरवाही न करें। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बाहर जाने का मन करेगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। विवाद न करें।
राशि फलादेश

वृश्चिक
पारिवारिक चिंता रहेगी। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से पूरे होंगे। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
राशि फलादेश

धनु
किसी तरह की बहस से बचें। क्लेश हो सकता है। उतावलेपन से बचें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से हानि होगी। लेन-देन में धोखा खा सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
राशि फलादेश

मकर
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को तूल न दें। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आराम का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
राशि फलादेश

कुंभ
प्रतिष्ठा व पराक्रम में वृद्धि होगी। असहाय लोगों की सहायता करने की इच्छा पूर्ण हो सकती है। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। मित्रों के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बना सकते हैं।
राशि फलादेश

मीन
भागदौड़ रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी लंबे समय से अटके काम के पूरे होने के योग हैं। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
राशि फलादेश

