Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘भारत’ के नए प्रोमो में दिखा सलमान खान का ऐक्शन अवतार

 
सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘भारत’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर और गाने पहली ही रिलीज किए जा चुके हैं। इसके अलावा सलमान खान सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के प्रोमो दर्शकों के लिए शेयर करते रहते हैं। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

अब सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का एक और प्रोमो शेयर किया है। सलमान खान ने 20 सेकेंड का विडियो शेयर किया है, इसमें आप उनका ऐक्शन अवतार देख सकते हैं।

इस विडियो में सलमान कहते हैं कि शेर बूढ़ा जरूर हो गया है लेकिन शिकार करना नहीं भूला है। इस विडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में भरपूर ऐक्शन और थ्रिल होगा। इस विडियो में सलमान खान ने कैप्शन दिया है, भारत का जोश।

बता दें कि सलमान खान के अलावा फिल्म में कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, तब्बू और नोरा फतेही भी नजर आएंगे। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *