Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी–निमन्त्रणा को स्वीकर करनेवाले प्रथम प्रधानमन्त्री बने केपीशर्मा ओली

 
फाइल चित्र

काठमांडु, २८ मई । आगामी विहीबार भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के लिए पद तथा गोपनियता की शपथ ग्रहण कर रहे हैं । शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता के लिए विभिन्न देशों के सरकार प्रमुख तथा कार्यकारी प्रमुखों को निमन्त्रणा की गई है । आमन्त्रित कार्यकारी प्रमुखों में से नेपाल के प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने सबसे पहले निमन्त्रणा को स्वीकार किया है । भारतीय पत्रिका विजनेश स्टयाण्डर्ड के अनलाइन संस्करण ने यह समाचार लिखा है ।
प्रकाशित समाचार में कहा गया है कि अपनी नाम उल्लेख ना करने की शर्त में एक मन्त्री ने कहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में सहभागी होने के लिए आमन्त्रित कार्यकारी प्रमुख (अतिथियों) में से सबसे पहले नेपाल के प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने आमन्त्रण स्वीकार कर कन्फर्म किया है । शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता के लिए प्रधानमन्त्री ओली विहीबार शाम नयां दिल्ली जा रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *