Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महोत्तरी जिला के एक वडा सदस्य ३६ हजार घूस रकम के साथ गिरफ्तार

 

महोत्तरी, ३१ मई । महोत्तरी जिला स्थित एकडारा गांवपालिका वार्ड नं. ४ के एक वडा सदस्य ३६ हजार घूस रकम के साथ गिरफ्तार हो गए हैं । इसतरह गिफ्तार होनेवाले वडा सदस्य है राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) से निर्वाचित रामचन्द्र राय यादव । अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग द्वारा परिचालित टोली ने उनको घूस रकम के साथ गिरफ्तार किया है ।
वडा में निर्माणाधीन एक योजना के ठेकेदार से उन्होंने यह रकम लिया है । घूस रकम मांगने की सूचना अख्तियार तक पहुँच ने कारण ही उनको रंगेहाथ गिरफ्तार की है । यादव को थप आवश्यक कारवाही के लिए बर्दिबास स्थित अख्तियार कार्यालय ले गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *