देश को परिवर्तन करने के लिए सरकार में नेतृत्व परिवर्तन आवश्यकः नेता गौतम
प्युठान, ३१ मई । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेता तथा सचिवालय सदस्य वामदेव गौतम ने कहा है कि सरकार में सहमति अनुसार नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है । प्रेस संगठन प्यठान द्वारा आयोजित कार्यक्रम को शुक्रबार सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी एकता करते वक्त जो सहमति की गई थी, उसके अनुसार सरकार का नेतृत्व हस्तान्तरण करने से ही पार्टी एकता में मजबूती आ सकती है ।
नेता गौतम ने कहा कि जनता ने नेकपा को ५ साल के लिए सरकार संचालन के लिए जिम्मेदारी दी है, इसीलिए अध्यक्ष द्वय केपीशर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड बीच बारबारी सत्ता में नेतृत्व करेंगे । उन्होंने कहा– ‘देश को परिवर्तन करने के लिए सरकार परिवर्तन होना आवश्यक है ।
नेता गौतम ने कहा कि अगर वह चुनाव जीत जाते थे तो पार्टी के भीतर वह ३ नम्बर के भीतर आते थे । उन्होंने कहा कि उसके बाद वह प्रधानमन्त्री के लिए दावेदार भी हो जाते थे । नेता गौतम ने दावा किया कि सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट सहज रुप मेंं कार्यान्वय हो जाएगा, इसमें कोई आशंका नहीं है ।

