विकास बजट से सांसदों को ल्यापटप और कंप्युटर वितरण !
काठमांडू, ४ जून । हमारे देश में विनियोजित बजट की अधिकांश हिंसा नेता और कर्मचारियों के लिए खर्च हो जाता है । मुश्किल से २५–३० प्रतिशत विकास बजेट विनियोजन होता है । जो रकम विनियोजित होता है, वह भी निर्धारित समय में खर्च नहोकर फ्रिज होने की समस्या है । यहां तक कि विकास बजट के लिए विनियोजित रकम को रकामान्तर कर कर्मचारी तथा नेता लक्षित कार्यक्रम में ही खर्च किया जाता है । एक ऐसी ही घटना हो रही है । आज प्रकाशित नागरिक दैनिक के अनुसार विकास बजट के लिए विनियोजित बजट को रकान्तरण कर सांसदों के लिए ल्यापटप और कंप्युटर खरीद करने की प्रक्रिया सरकार ने शुरु की है ।
संघीय संसद् सचिवालय ने खरीद प्रक्रिया भी आगे बढाया है । सचिवालय ने प्रतिनिधिसभा और राष्ट्रीयसभा के लिए ३३४ ल्यापटप खरीद संबंधी प्रक्रिया को आगे बढाया है । खरीद के लिए आइतबार बोलपत्र आह्वान किया गया है । कहा गया है कि आर्थिक वर्ष समाप्त होने जा रहा है, लेकिन विकास बजट खर्च ना होने के कारण उसको रकान्तर कर ल्यापटप खरीद करने का निर्णय लिया गया है ।


