Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल


मेष

कोई पुराना रोग उभर सकता है। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिलने की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। धैर्य रखें।

राशि फलादेश


वृष

प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मेहनत का फल मिलेगा। आय के नए स्रो‍त मिल सकते हैं। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश इत्यादि से लाभ होगा। उत्साह बना रहेगा।

राशि फलादेश


मिथुन

वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। चोट व रोग से बचें। धनहानि की आशंका है। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। किसी यात्रा की योजना बनेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ होगा।

राशि फलादेश

यह भी पढें   आज का मौसम कुछ इस तरह का

कर्क

किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। किसी रोग के शिकार हो सकते हैं। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश


सिंह

किसी बड़े खर्च के होने की आशंका है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। बेवजह विवाद हो सकता है। क्रोध न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दूसरों की अपेक्षा बढ़ेगी। व्यापार ठीक चलेगा।

राशि फलादेश


कन्या

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा से नए काम मिल सकेंगे। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापारिक मतभेद दूर होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उत्साह बढ़ेगा। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

यह भी पढें   शव व्यवस्थापन की संवेदनशीलता का ध्यान नहीं रखा गया है – भीष्मराज आङदेम्बे

तुला

स्वास्थ्य पर व्यय होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यपद्धति में सुधार हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में चैन रहेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।

राशि फलादेश


वृश्चिक

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। लेन-देन सावधानी से करें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी मामले में स्थिति अनुकूल होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। कुसंगति से बचें। धन प्राप्ति सुगम होगी।

राशि फलादेश


धनु

किसी के द्वारा अपमान हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी आवश्यक है। लोगों की अपेक्षा बढ़ेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग की नाराजगी झेलना पड़ सकती है। आय में निश्चितता रहेगी।

राशि फलादेश

यह भी पढें   आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:- 28 अगस्त 2026 शुक्रवार* शुभसंवत् :-2083

मकर

हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कामों में गति आएगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रु परास्त होंगे। नौकरी में मातहत सहयोग करेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश


कुंभ

किसी रोग से बाधा संभव है। खान-पान का ध्यान रखें। व्यस्तता के चलते लापरवाही न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

राशि फलादेश


मीन

किसी आनंददायक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य लगन व उत्साह से कर पाएगा। सफलता प्राप्त होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। सकारात्मकता में वृद्धि होगी। मन में नए-नए विचार आएंगे।

राशि फलादेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com