कैलाली–कंचनपुर में आंधी–तूफान, २ की मौत, घायलाें की संख्या ९९ पहुँच गई
काठमांडू, ७ जून । बिहीबार शाम सुदूर पश्चिम जिला कैलाली–कंचनपुर में आए भीषण आंधी–तूफान में २ व्यक्ति की मौत हो गई है, दर्जनों घायल हो गए है और सयों लोग घरबार बिहीन हो गए हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार आंधी–तूफान में लहानु दोगौंरा और वीरबहादुर चौधरी की जान गई है, अभी तक प्राप्त विवरण अनुसार ९९ लोग घायल हैं । दोनों जिला में टेलिफोन और विद्युत की लाइन नहीं है । सयों सर्वसाधारण की घर आंधी ने उखाड दिया है । नेपाल पुलिस ने कहा है कि क्षति की विवरण संकलन हो रहा है, उद्धारकार्य जारी है ।
पुलिस ने कहा है कि घायल लोगों को कैलाली–कंचनपुर स्थित विभिन्न अस्पतालों में उपचार हो रहा है, कुछ लोगों को उपचार के लिए भारत भी ले गया है । आंधी–तूफान में वृक्ष गिरने के कारण कई सडक अवरुद्ध है ।

