घरेलु तथा छोटा उद्योग संरक्षण के लिए सरकार प्रतिवद्धः उद्योग मन्त्री यादव
काठमांडू, ७ जून । उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मन्त्री मातृका प्रसाद यादव ने कहा है कि घरेलु तथा छोटा उद्योग की विकास के लिए सरकार ने विशेष ध्यान दी है । उनका कहना है कि घरेलु तथा छोटा उद्योग संरक्षण के लिए सरकार ने ५ करोड़ से भी अधिक निवेश करनेवाले वैदेशिक निवेशकर्ता को ही प्राथमिकता दी है ।
शुक्रबार काठमांडू में आयोजित ‘उत्कृष्ट महिला उद्यमी सम्मान’ कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘समृद्ध नेपाल, सुखी नेपाली’ की नारा को साकार बनाने के लिए उद्योग क्षेत्र की विकास अनिवार्य है । मन्त्री यादव ने यह भी कहा कि नेपाल की अर्थतन्त्र मजबूत बनाने के लिए घरेलु तथा छोटा उद्योग की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है ।


