Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुल्जारे अदब बाँके द्वारा शुभकामना अदन प्रदान और गजल गोष्ठी

 

नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज में रहें उर्दू साहित्यकारों द्वारा नेपालगन्ज में इदुलफित्र के अवसर पर शुभकामना अदन प्रदान और गजल गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
गुल्जारे अदब बाँके ने महेन्द्र पुस्तकालय नेपालगन्ज में जेष्ठ २५ गते शनिवार को इदुलफित्र की अवसर पर शुभकामना तथा गजल गोष्ठी की आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम वरिष्ठ साहित्यकार तथा अवधी साँस्कृतिक बिकास परिषद के अध्यक्ष सच्चिदानन्द चौबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ | गजल गोष्ठी में कार्यक्रम की संचालन सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी ने किया था ।
इसी तरह वह कार्यक्रम में गुल्जारे अदब के अध्यक्ष हाजी अब्दुल लतीफ शौक, अवधी साँस्कृतिक बिकास परिषद के अध्यक्ष सच्चिदानन्द चौबे, अवधी सा“स्कृतिक प्रतिष्ठान के अध्यक्ष बिष्णुलाल कुम्हार, सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी, यूसुफ आरफी, जमील हाशमी लगायत लोगों ने इदुलफित्र के अवसर पर शुभकामना ब्यक्त करते हुये अपनी–अपनी शैर, गजल वाचन किया था । 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *