Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुख्यमंत्री मो.लालबाबू राउत को मदर्सा ऑर्गेनाइजेशन का अल्टीमेटम

 

रेयाज आलम, बीरगंज, जेठ २६ गते रविवार । मदर्सा ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ नेपाल, प्रदेश न. २ के अध्यक्ष शशिकपूर मियां के अध्य्क्षता में बैठक हुआ, जिसमे मदर्सा बोर्ड गठन करने के लिए प्रदेश सरकार प्रति दबावमूलक कार्यक्रम तय किया गया।  बैठक में तय किया गया की एक ही समय मदर्सा बोर्ड और दलित सम्बन्धी बिधेयक पेश किया गया था,जिसमे दलित सम्बन्धी बिधेयक पास हो गया लेकिन मदर्सा बोर्ड बिधेयक कहा और किस आयोग के पास क्यों गया है आज तक जानकारी भी नहीं मिली। आज तक ये जानकारी नहीं मिली की किन त्रुटि के कारण इस बिधेयक को ठन्डे बास्ते में दाल दिया गया। बैठक में ज्यादा नाराजगी मुख्यमंत्री मो.लालबाबू राउत पर रही। बैठक में कहा गया की प्रदेश न. २ में मुस्लिम आबादी १२% होने के कारण उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया,लेकिन वे मुस्लिम हित की अनदेखी कर रहे है। बैठक में कहा गया की उनके मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश के मुस्लिम समाज में आस जगी थी की उनके पहल से मुस्लिमो की बुनियादी समस्या का समाधान होगा, वे मुलधार से जुड़ेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री ने मुस्लिम पर्व पर छुट्टी देने का आलावा कुछ नहीं किया।

मदर्सा ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ नेपाल, प्रदेश न. २ का बैठक बीरगंज के होटल कुमु पैलेस में किया गया, जिसके पहले चरण में, आषाढ़  २ गते को मुख्यमंत्री, सभामुख और राजनितिक दल के सचेतक को अल्टीमेटम सहित ज्ञापन दिया जाएगा, सुनवाई नहीं होने पर दूसरे चरण में प्रदेश सरकार का घेराव करना जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। बैठक में कहा गया की शिक्षा के क्षेत्र में अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय सबसे पीछे है, इसलिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सरसफाई, महिला हिंसा न्यूनीकरण सम्बन्धी कार्यक्रम करने के लिए मुस्लिम आयोग से समन्वय करने का निर्णय किया गया। प्रदेश न.२ में अनुमति प्राप्त मदर्सा का बिवरण संकलन करने का निर्णय किया गया साथ ही मदर्सा को उपलब्ध होने वाले राहत शिक्षक कोटा और बिभिन्न अनुदान का रकम जारी नहीं करने वाले सम्बंधित निकाय से समन्वय करने का निर्णय किया गया।
बैठक में उपाध्यक्ष महबूब रेजा, महासचिव इमामुदीन अहमद, कोषाध्यक्ष शेख अनिसुर रहमान, उपसहसचिव मौलाना अलीहसन, सहमहासचिव म.सदेर आलम, ज्याउलहक़, अब्दुल कादिर, महमद हसन, मंजारुल हक़, नुरुल मिकरानी, अलीहसन, अली मोहमद, अली अकबर नदाफ, म.इदिस अली, फूलमहमद मियां, नुरुल होंदा, एमाम हुसैन, गुलाम ख्वाजा समेत मुस्लिम समुदाय के अगुवा लोगो की उपस्थिति रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com