Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हाय रे जमाना ! पिता ही पुत्री के भक्षक बन गये

 

११ जून, ललितपुर । कल रात सोमवार को १८ वर्षीय बेटी के साथ अभद्रता करने के आरोप में पिता को प्रहरी ने हिरासत में लिया है । आरोपी भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्रालय का उपसचिव रामाश्रय यादव है ।
महोत्तरी सोनमा गाविस–५ का यादव जो फिलहाल ललितपुर धोविघाट में रह रहा है । प्रहरी के प्रारम्भिक अनुसन्धान के द्वारा पता चला कि ४५ वर्षीय यादव ने खुद की १८ वर्षीया बेटी के साथ बार–बार जबर्दस्ती करता आ रहा था ।
महानगरीय प्रहरी परिसर ललितपुर का प्रमुख एसएसपी रवीन्द्र धानुक ने जानकारी दिया कि अपने ही घर के तीसरी मंजिल पर अपनी बेटी के साथ दुव्र्यवहार हुआ है । उन्होंने बताया कि अनुसन्धान के बाद पता चला, विदेश में बेटी यह सब कर रही है तो नेपाल में क्यों नहीं करेगी । इसलिये पिता ने पुत्री के साथ वैसा व्यवहार किया ।
घर में सभी के अनुपस्थित होने पर पिता पुत्री के साथ वैसा करता आ रहा था । इस घटना के सम्बन्ध में और अनुसन्धान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com