Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यूवा महिलाओं के लिये संचालित ७ दिन की होमस्टे प्रर्वद्धन तालीम तथा व्यवसाय संचालन

 

नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल । बर्दिया जिला में यूवा महिलाओं के लिये संचालित ७ दिन की होमस्टे प्रर्वद्धन तालीम तथा व्यवसाय संचालन करने के लिये सहयोग सामाग्री वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ हैै ।
बर्दिया की बारबर्दिया नगरपालिका–९ खैरेनी के स्थानीय १४ वर्ष से २४ वर्ष के उमेर के १० लोग यूवा महिलाओं के लिये जेष्ठ १२ से १८ तक संचालित ७ दिन की होमस्टे संचालन तथा प्रबद्र्धन तालीम के सहभागियों को व्यवसाय सुरुवात के लिये सामाग्री हस्तान्तरण कार्यक्रम इसी जेष्ठ २८  को सम्पन्न हुआ है ।
यूवा महिलाओं को सीपमूलक तालीम प्रदान करके व्यावसाय समेत सुरुवात करके उन लोगों को आत्मनिर्भर तथा स्वारोजगार बनाने की उद्देश्य से वह तालीम संचालन करके सामाग्री वितरण किया गया है ।
जौविक विविधता और सात खोला नाला की संगम स्थल के रुप में चर्चित सतखलुवा ताल और ताल के आसपास दीखाई देनेवाली वन्यजन्तु ही इस क्षेत्र के प्रमुख आकर्षण के रुप में है बाहर तथा आन्तरिक पर्यटन की प्रचुर सम्भावना रही है वह क्षेत्र के १० घर के यूवा महिलाओं को मिलाकर प्रकृतिक और संस्कृति की संरक्षण करते हुये यूवा महिलाओं को व्यवसाय में संलग्न करके आय–आर्जन के लिये वह तालीम तथा तालीम पश्चात व्यासाय सुरुवात के लिये सहयोग सामाग्री वितरण किया गया है ।
वह कार्यक्रम के प्रमुख अथिति बारबर्दिया नगरपालिका उप–प्रमुख अञ्जु दहित ने घरयासी कामों में मात्र सिमित यूवा महिलाएँ बातावरण संरक्षण करते हुये जिविकोपार्जन के लिये अग्रसर होना वो लोगों के लिये एक बहुत बडी अवसर होने की नाते इसकी दिगोपना क लिये नगरपालिका से नियमित अनुगमन, आवश्यक सल्लाह तथा समग्र खैरेनी के विकास में विषेश इच्छा की साथ नई योजना निर्माण करके काम की शुरुआत की गई है बात बताई ।
इसी तरह के वडा नं ९ के वडाध्यक्ष फत्तु थारु ने सत्खलुवा के समग्र विकास करके यूवाओं के लिये रोजगारी श्रृजना करने की मुख्य लक्ष्य के साथ काम कर रहा हूँ बात बताया । प्लान इन्टरनेशनल के प्रतिनिधि स्नेहा लता श्रेष्ठ ने खैरेनी गाँव को होमस्टे नमूना गाँव के रुप में विकास कर सके तो इस क्षेत्र की समग्र विकास होगी इस लिय स्थानिय सरकार ने विषेश योजना तयार करके जाने के लिये सुझव दिया राइजिङ आइडल्स के आशीष वर्मा ने भी कहा संघ संस्थाओं ने उपलब्ध कराया सहयोग सामाग्रीयाँ प्रयाप्त न होने की नाते इसी की दिगोपना के लिये सहभागियों की सक्रियता तथा स्थानिय सरकार की सहयोग अगर होगी तो सफल होने में विश्वास व्यक्त किया था । प्लान इन्टरनेशनल नेपाल और राइजिङ आइडल्स बाँके की साझेदारी में संचालित वह तालीम की प्रशिक्षण कृष्णलाल चौधरी ने किया था संस्था के कार्यक्रम संयोजक बिष्णु प्रसाद अधिकारी ने जानकारी कराया ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 2 जुन 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *