सरकार ने मधेशियों के ऊपर तलवार चलाई ः लक्ष्मणलाल कर्ण

१९ जून, काठमांडू । राजापा ने आरोप लगाते हुये कहा कि हमारे द्वारा उठाया गया मुद्दा को सरकार अनसुनी कर रही है
बुधवार प्रतिनिधि सभा में बोलते हुये राजपा का नेता लक्ष्मणलाल कर्ण ने बताया कि संसद में शुरु से ही राजपा द्वार उठाए गये मुद्दाओं कुछ विषयों को सरकार अभी तक नहीं सुन रही है ।
उन्होंने बताया कि रोष्ट्रम घेराव के बाद ही सरकार बोलेगी, यह सिस्टम सरकार खुद बनायी है । उन्होंने कहा कि संसदीय मर्यादानुसार संसद चलना चाहिये ।
कर्ण ने सरकार को चेतावनी देते हुये कहा कि मैं सरकार से अनुरोध करना चाहता हूं । अगर इसी सिस्टम से कार्य होगा तो संसद अवरोध हेगा । हम भी रोष्टम घेराव करेंगे । जो जो करन पडेगा अब हम वो शुरु करेंगे ।
उन्होंने बताया कि संविधान संशोधन के मुद्दा उठाने के बाद मधेशियों पर तलवार चलाया गया । जिसका ज्वलन्त उदाहरण लोकसेवा आयेग द्वारा कर्मचारी भर्ना के लिये खुलाया गया विज्ञापन है ।
उन्होंने कहा कि सिर्फ माइतीघर मण्डला में ही नहीं मधेश में लोकसेवा का विज्ञापन जलाया गया । अगर सरकार की ऐसी रवैया रही तो मधेश आंदोलन फिर से हो सकती है ।

