प्रहरी को प्रलोभन देने के आरोप में एक व्यक्ति हिरासत में
१९ जून, भक्तपुर । डिउटी में कार्यरत प्रहरी को ५०० रुपैया का आर्थिक प्रलोभन देने के आरोप में प्रहरी ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है ।
आखलढूंगा जिला, चम्पादेवी गाउंपालिका ९ का ३३ वर्षीय केदारबहादुर नेपाली जो अभी काठमांडू चक्रपथ में रह रहा है उसने प्रहरी को प्रलोभन दिखाकर काम निकालना चाहा । परन्तु प्रहरी ने उसे हिरासत में ले लिया ।
मध्यपुर ठिमी नगरपालिका ४ नयाँ ठिमी में प्रहरी ने बा.४ ख ७७७९ नम्बर के ट्रिपर को जांच करने के क्रम में ट्रिपर चालक केदारबहादुर नेपाली ने उक्त नगद सवारी दर्ता किताब के अन्दर रखकर देना चाहता था ।
इस सम्बन्ध में प्रहरी आवश्यक अनुसन्धान कर रहा है ।

