Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत सरकार के पहल पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  :  महेंद्र  यादव (पूर्व मंत्री)

 


माला मिश्रा बिराटनगर । पंचम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नेपाल-भारत मैत्री  युवा संघ के मोरंग के तत्वाधान में बिराटनगर के मदर टेरेसा स्कूल प्रांगण में योग शिविर सहित अन्य जनचेतना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नेपाल सरकार के पूर्व मंत्री तथा नेपाल भारत मैत्री युवा संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे । मौके पर  मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत का प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का घोषणा किया था जो पांच वर्ष से सभी देश मानते आ रहे है ।उन्होंने कहा इस वर्ष नेपाल के बिराटनगर सहित बीरगंज ,जनकपुर ,पोखरा, काठमांडू में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  बिभिन्न कार्यक्रम आयोजित होने की जानकारी दी।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि एक नंबर का प्रदेश सांसद जयराम यादव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा रामदेव महत्वपूर्ण योगदान का चर्चा किया।मेयर भीम पराजुली ने  योग सम्बंधी कई टिप्स दिये ।मंच संचालन मदर टेरेसा स्कूल की संचालिका व उप प्रधानाध्यापिका सीता देवी कर रही थी ।

यह भी पढें   धादिंग में भूस्खलन से पृथ्वी राजमार्ग दोतरफा बंद, लगातार बारिश से बढ़ा खतरा

योग धर्म भी विज्ञान भी देखिये आप भी

इस मौके पर आधा दर्जन लोगों को सम्मानित भी किया गया । धन्यवाद ज्ञापन संघ का मोरंग जिलाध्यक्ष मोहम्मद नसरुल ने किया । इस मौके पर संध का सचिव  व मदर मेरी स्कूल का संचालक संजय यादव ,  विष्णु  राई ,  कुंता राई , शिक्षाविद राजेश दास ,   विवेकशील पार्टी का जिला अध्यक्ष अमलेश कर्ण, नवीन कर्ण , बाल बैडमिंटन फेडरेशन विहार का सचिव गौरी शंकर, कौमी एकता समाज बिराटनगर अध्यक्ष  इरसाद अंसारी , ब्रह्मदेव यादव , योग गुरु क्रमशः  सरोज नेपाल , अनिता पौडेल ,बिजय सापकोटा सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे , महिलाये व अन्य प्रबुद्धजन मौजूद थे  ।

यह भी पढें   जीकेसी की नई ग्लोबल वर्किंग कमिटी घोषित: नेपाल सहित कई देशों और भारतीय राज्यों को मिली जिम्मेदारी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com