Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चाइना के दबाव पर ससफो प्रतिनिधि सभा सदस्य मा.प्रदीप यादव पार्टी से निष्काशित

 

काठमांडू | २५ जून २०१९ | नेपाल में चीन का दबदबा कैसे बढ़ रहा है वह आज प्रमाणित हो गया | एक अमेरिकन नागरिक पेम्पा छिडिंग को दलाई लामा का एजेंट कहकर कलह TIA से वापस अमेरिका भेज दिया गया | पेम्पा को नेपाल प्रवेश की अनुमति नही दी गई | आज ही यह प्रमाणित हो गया कि चीन का दबदबा नेपाल की आंतरिक पार्टी पर भी है | जिसका साक्षात उदाहरण तब देखने को मिला जब आज ही मा. प्रदीप यादव को उनकी अपनी ही पार्टी ने ६ महिना के लिए पार्टी की सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया | श्री यादव वीरगंज से निर्वाचित संघीय सांसद है | कुछ दिन पहले उनसे एक स्पष्टीकरण पुछा गया था | उसीको आधार मान कर उन्हें निष्काषित किया गया है | स्मरणीय है श्री प्रदीप यादव ने फोरम को मजबूत बनाने में अग्रणी भूमिका ऐडा की थी | उन्होंने एकप्रकार से जीरो से हीरो बनाने में उपेन्द्र यादव को मदत की थी | इस पर प्रदीप यादव फिलहाल मौन हैं उनका फोन नही उठ रहा है |




समाजवादी पार्टी से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि
समाजवादी पार्टी नेपाल के केन्द्रीय कार्यकारिणी की समिति की बैठक पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष माननीय उपेन्द्र यादव जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में केन्द्रीय कार्यालय तथा कुछ निकाय एवं विभाग की जिम्मेदारी तथा मा. प्रदीप यादव से पूछे गए स्पष्टीकरण आदि विषयों पर चर्चा हुई तथा निर्णय लिया गया ।

यह भी पढें   सनातन हिंदू परंपरा के अनुसार 11 बिपन्न संथाल जोड़े का सामूहिक विवाह

लटमीया देश की राजधानी रिगा में हुए इन्टरनेशनल नेटवर्क आफ पारलियामेन्टरियन ऑन फ्री तिब्बत के कार्यक्रम में पार्टी के प्रतिनिधि सभा सदस्य मा. प्रदीप यादव पार्टी की नीति के विपरीत तथा पार्टी को बिना किसी जानकारी दिए उस सम्मेलन में भाग लेने पर स्पष्टीकरण माँगा गया था । जिसका सन्तुष्टजनक उत्तर नही मिलने के कारण उन्हें छ महीने के लिए पार्टी से निष्काशित किया गया है ।

 इसे भी देखें , प्रदेश दो के मुख्यमंत्री श्री लालबाबू राउत गद्दी से साक्षात्कार क्लिक करें

 

यह भी पढें   नया बजट - राहत मिली या बोझ बढ़ा ? : डॉ.श्वेता दीप्ति

 

प्रदीप यादव, अध्यक्ष, पर्सा,संघीय समाजवादी फोरम नेपाल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *