Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

271 करोड़ रूपये और बच्चों के संग लापता हुई दुबई की रानी

 

 

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की रानी हया बिंत अल हुसैन के दो बच्चों और 31 मिलियन पाउंड (271 करोड़ रुपये) के साथ लापता होने की खबर है। हया दुबई के अरबपति शासक शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की छठी बेगम हैं। वह जॉर्डन के शाह (राजा) अब्दुल्ला की सौतेली बहन हैं। शेख मुहम्मद यूएई के उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री हैं। वह दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि हया इस समय लंदन में कहीं पर हैं।

यह भी पढें   चीन की चेतावनी: छोचेन नदी के आसपास ग्लेशियर अब भी टूटने के खतरे में, बड़े जोखिम की आशंका

बताया गया है कि हया अपने शौहर शेख मुहम्मद से तलाक चाह रही हैं। पता चला है कि हया दुबई से पहले जर्मनी गईं। उनके साथ बेटी जलीला (11) और बेटा जायेद (7) हैं। वह नई जिंदगी की शुरुआत के लिए अपने साथ पर्याप्त मात्रा में धन लाई हैं। जर्मनी में उन्होंने सरकार से राजनीतिक शरण मांगी है।

ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ीं हया को सार्वजनिक रूप से और सोशल मीडिया अकाउंट पर 20 मई के बाद नहीं देखा गया। जबकि इससे पहले उनके सामाजिक कार्यो से जुड़े फोटो सोशल मीडिया अकाउंट में भरे रहते थे। वह सामाजिक कार्यो में भी फरवरी से दिखाई नहीं पड़ रही थीं।

अरब मीडिया ने अपुष्ट सूत्रों के हवाले से बताया है कि हया को दुबई से निकलने में जर्मनी के एक राजनयिक ने मदद की है। दावा यह भी किया जा रहा है कि जर्मन अधिकारियों ने हया की वापसी के लिए शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के अनुरोध को ठुकरा दिया है। इसके कारण दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संकट पैदा हो गया है।

यह भी पढें   सञ्चारिका समूह नेपाल बाँके की आयोजन में ३५ लोगों ने किया रक्तदान

इससे पहले शेख की बेटी राजकुमारी लतीफा ने भी देश छोड़कर भागने की कोशिश की थी। बताया गया था कि उन्हें गोवा के पास भारतीय तटरक्षक बल ने पकड़ लिया था और उन्हें यूएई के शाही परिवार को सौंप दिया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com