Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रीमहावीर प्रसाद टोरडी द्वारा राजस्थान के पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री भारद्वाज को निमन्त्रण

 

जयपुर: नेपाल सरकार के प्रथम व वर्तमान उपराष्ट्रपति महोदय के विशिष्ठ सलाहकार महावीर प्रसाद टोरडी आज दिनांक 01 जुलाई 2019 को राजस्थान पुलिस के पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री ओमेन्द्र भारद्वाज से शिष्टाचार भेट कर, भारत-नेपाल के बहुआयामी सम्बन्धों पर चर्चा करते हुये 25 दिस.2019 को काठमांडू (नेपाल) में आयोजित सार्क सदस्य राष्ट्रों का सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में आने का निमन्त्रण दिया। इस अवसर पर सचिव कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लाॅ फर्म नेपाल सर्वोच्च न्यायालय ने बताया कि सम्मेलन का शुभारम्भ पूर्व महासचिव सार्क सचिवालय श्री अर्जून बहादुर थापा करेगे। सम्मेलन में भारत, भूटान नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालद्वीप, अफगानिस्तान सहित अन्य विभिन्न राष्ट्रों को आमन्त्रित किया जा रहा है। पूर्व पुलिस महानिदेशक ओमेन्द्र भारद्वाज ने निमन्त्रण स्वीकार करते हुये तथा समरसता मिशन कार्ययोजना की प्रशंसा करते हुये अपना नैतिक समर्थन व सहयोग प्रदान किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com