Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली प्रचण्ड चर्चा ः एकता के १३ महीना बाद राजनीतिक दस्तावेज में सहमति

 

७ जुलाई, काठमांडू ।

पार्टी एकीकरण होने के १३ महीना बाद सत्तारुढ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा)का राजनीतिक दस्तावेज में सहमति हुई है । पार्टी की विधान और नियमावली लगायत का दस्तावेज प्रकाशित होकर कार्यन्वयन में जाने के बाबजुद भी विवाद के कारण राजनीतिक प्रतिवेदन नहीं छापा गया है ।
जनता की बहुदलीय जनवाद तथा जनयुद्ध जैसा शब्द और कतिपय राजनीतिक कार्यदिशा के विषय में सहमति नहीं हुई थी । स्रोतच ने जानकारी दिया कि अध्यक्ष द्वय केपी ओली और प्रचण्ड बीच आज रविवार बालुवाटार में बहुत देर तक बातचीत होने के बाद राजनीतिक प्रतिवेदन का विवादित विषय में सहमति हुई है ।
नेकपा स्रोत का कहना है कि दोनों अध्यक्ष बीच बार बार इस सम्बन्ध में चर्चा हो रही थी और आज रविवार के चर्चा के बाद सहमति में पहुंची है । एक वर्ष पहले ही राजनीतिक प्रतिवेदन, विधान लगायत का दस्तावेज अध्ययन कर सम्पादन का जिम्मेवारी दोनों अध्यक्ष को दिया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *