माैनसून एक बार फिर सक्रिय भारी वर्षा की सम्भावना
काठमान्डाै २१ जुलाई
माैसमविदाें के अनुसार एक बारफिर से माैनसुन सक्रिय हाेने की सम्भावना है । पिछले दिनाें माैनसून बने से बाढ के कारण तराई क्षेत्र पूरी तरह से प्रभावित हुआ था और बाढ में डूब गया था । इधर कुछ दिनाें से स्थिर माैनसुन एक बार फिर से सक्रिय हाेने की बात माैसमविदाें ने कही है ।
विशेष कर काठमाडौँ क्षेत्र में कुछ दिन भारी वर्षा हाेने की जानकारी माैसम विभाग ने दी है ।
मानसुन के न्यूनचापीय रेखा नेपाल के दक्षिण में रहने पर भी बङ्गाल की खाडी से नेपाल प्रवेश करने से जलवाष्पयुक्त हवा और स्थानीय वायु के असर से मध्य और पूर्व में मनसुन फिर से सक्रिय हाेने वाला है । तीन दिन देश के विभिन्न क्षेत्र में भारी वर्षा हाेने की भविष्यवाणी महाशाखा ने दी है ।


