Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सत्तारुढ समाजवादी पार्टी ने लोकसेवा आयोग के विज्ञापन को खारेज करने की मांग की

 
२१ जुलाई, बुटवल । सत्तारुढ समाजवादी पार्टी नेपाल के प्रदेश ५ समिति ने लोकसेवा आयोग को विज्ञापन खारेज करने की मांग की है । उन्होंने  विज्ञापनविरुद्ध होने वाले आन्दोलन में ऐक्यबद्धता भी जनाया है ।
समाजवादी पार्टी ने दाबी करते हुये कहा है कि आयोग का विज्ञापन समानुपातिक, समावेशी सिद्धान्त विपरित है ।
समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष अशोककुमार यादव ने आज रविवार प्रेस विज्ञप्ति करते हुये बताया कि ऐतिहासिक जनआन्दोलन, जनयुद्ध, मधेस विद्रोह, थारु, आदिवासी जनजाति, दलित, मुस्लिम, महिला और खस आर्य समेत के बलिदानीपूर्ण आन्दोलन से प्राप्त संविधान में व्यवस्थित मौलिक हक सम्बन्धी धारा ४२ के सामाजिक न्याय सिद्धान्त विपरित आयोग ने विज्ञापन प्रकाशित किया है ।
विज्ञप्ति मे लिखा था कि ‘संविधान से प्राप्त समानुपातिक समावेशी जैसा महत्वपूर्ण उपलब्धी के विरुद्ध लोक सेवा आयोग ने स्थानीय तह के लिये विज्ञापन प्रकाशित किया । इस असंवैधानिक विज्ञापन का हम घोर भत्र्सना कर रहे हैं । उक्त विज्ञापन के विरुद्ध के आंदोलन में सहभागिता के लिये जनसमुदाय में हार्दिक अपील कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *