क्लिन फिड लागू होकर ही रहेगाः मन्त्री बास्कोटा
काठमांडू, २३ जुलाई । संचारत तथा सूचना प्रविधि मन्त्री गोकुल बास्कोटा ने कहा है कि ‘विज्ञापन नियम के लिए निर्मित विधेयक’ में उल्लेख क्लिन फिड संबंधी व्यवस्था में कोई भी परिवर्तन नहीं होगी और वह लागू होकर ही रहेगा । सोमबार संघीय संसद् की विकास तथा प्रविधि समिति बैठक में बोलते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
मन्त्री बास्कोटा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता पार्टी के सांसद् द्वय लक्ष्मणलाल कर्ण और एकवाल मियां की ओर से उक्त विधेयक में उल्लेखि क्लिन फिड संबंधी व्यवस्था में संशोधन प्रस्ताव रखा गया है, जो सरकार को मान्य नहीं है । मन्त्री बास्कोटा ने सांसद् द्वय कर्ण और मियां से आग्रह किया कि उक्त संशोधन प्रस्ताव वापस किया जाए ।
मन्त्री बास्कोटा ने कहा कि विधेयक में उल्लेखित क्लिन फिड संबंधी प्रावधान नेपाली कलाकार और मीडिया क्षेत्र मैत्री है, इसीलिए सरकार इस प्रावधान से पीछे नहीं हट सकती । उन्होंने कहा कि विज्ञापन बाजार को नियमन के लिए विधेयक लाया गया है, जिसमें सौ बार विचार–विमर्श से भी परिवर्तन नहीं हो सकता ।

