तरकारी एवं फलफूल बाजार दलालों के हाथ में हैं, सरकार कुछ नहीं कर सकताः मन्त्री खनाल
काठमांडू, २ अगस्त । कृषि मन्त्री चक्रपाणि खनाल ने अपनी लाजारी व्यक्त किया है कि तरकारी एवं फलफूल बाजार दलालों के हाथ में हैं, वहां सरकार कुछ भी नहीं कर सकता । बिहीबार काठमांडू में आयोजित वार्षिक समीक्षा कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि तरकारी व्यापार में दलाल और गिरहों के हाथ में है ।
मन्त्री खनाल को मानना है कि तरकारी नेपाल में भी उत्पादन हो सकता है, लेकिन दलाल लोग भारत से लाकर नेपाली किसानों के ऊपर खिलवाड़ कर रहे हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘कालिमाटी तरकारी बाजार में इसतरह के दलाल हैं, जिसको सरकार छू भी नहीं सकती । गांव–गांव में १ रुपैयां में कागती नहीं बिक रहा है, लेकिन कालिमाटी के व्यापारी लोग भारत से लाकर अधिक रुपयों में बेच रहे हैं ।’ उन्होंने खूद के लिए भी प्रश्न करते हुए आगे कहा– ‘हमारी कथन और योजना यहां क्यों लागू नहीं होता ? बाजार किसान और उपभोक्त के लिए बनाया गया है, लेकिन यहां तो दूसरों का ही हालिमुहाली है ।’
मन्त्री खनालको कहना है कि ऐसी पृष्ठभूमि में सरकार को कठोर होकर आगे आना चाहिए, इसके लिए उपर्युक्त नीति और कार्यक्रम भी आवश्यक है । उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए कुछ कार्यक्रम तो बना है, लेकिन उसको अनदेखा करने के लिए वह बाध्य हैं । उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की ओर से भी खुलम–खुला असहयोग हो रहा है ।

